पानी को पीने का सही तरीका
![]() |
पानी को पीने का सही तरीका |
हेलो दोस्तों आप को बता दे की हमारी बॉडी के अंदर 60 %से भी ज्यादा पानी होता है। इसलिए उसके स्वस्थ रहने के लिए पानी बहुत जरुरी होता है लेकिन अगर यह पानी गलत समय और गलत तरीके से पिया जाये तो ये पानी हमारी बॉडी के अंदर बहुत सारी बिमारिओ का कारण बन सकता है। जैसे की पाचन शक्ति का कम हो जाना ,जोड़ों में दर्द होना ,स्किन प्रॉब्लम ,बाल जड़ना ,सुस्ती ,किडनी और हार्ट प्रॉब्लम जैसी अन्य बीमारिया। सबसे बड़ी बात तो यह है की आज के समय में 90 %लोग पानी को गलत तरीके से और गलत समय पर पीते है। और वो पानी से फायदे लेने की जगह पानी से अपने शरीर को नुकसान कर रहे है। हम आपके साथ पानी पिने से जुडी महत्वपूर्ण टिप्स शेयर करेंगे पानी पिने का सही तरीका क्या है।
हम आपको 5 ऐसे कारण बताएंगे जिससे आप पानी को गलत तरिके से पीते हो और पानी को सही से पिने के बारे में।
पानी पिने की 5 गलतियां :-----
1 )खाना से पहले या बाद में पानी पीना :-बहुत से लोगों की आदत होती है खाने के तुरंत बाद पानी पिने की लेकिन शायद उन लोगो को ये नहीं पता ये कितना हानिकारक है। बहुत सी जगह तो इससे जहर के समान माना जाता है। दोस्तों जब हम खाना खाते है उस समय हमारी बॉडी का temprature बढ़ता है ताकि खाना सही से पचाया जा सके। जब हम पानी पीते है हमारे पित के रस पतले होते है और खाना नहीं पच पाता।
2 )पानी को जल्दी जल्दी पीना:-दोस्तों आजकल की बाग़ दौड़ वाली जिंदगी में बहुत से लोग जल्दी में पानी पीते है। आपको ये बात शायद अजीब लगे की पानी हमारी बॉडी के अंदर किस तरह से गया इस बात से बहुत ज्यादा फर्क पड़ता है। अगर आप जल्दी जल्दी पानी पीते है तो हमारी बॉडी उससे स्वीकार नहीं करती और उससे किसी भी तरिके से बहार फेंक देती है।
3 )फ्रीज का पानी पीना :-दोस्तों बहुत से लोग ऐसे है जो ऑफिस या स्कूल या फिर कॉलेज से आने के बाद सीधा फ्रीज का ठंडा पानी पीते है। लेकिन ये लोग शायद इसका नुकसान नहीं जानते है। ठंडा पानी पीने से आपका गला तो खराब होता है साथ के साथ यह आपकी पाचन शक्ती को ठप कर देता है। और ठंडा पानी पीने से जोड़ो का दर्द तो बहुत जल्दी हो जाता है लेकिन साथ में यह हमारी दिल की धड़कन को धीमा कर देता है। अब बात आती है की इतनी गर्मी में गर्म पानी कैसे पिए इसके लिए आप मिट्टी के घड़े का प्रयोग कर सकते हो। इसके अंदर पानी ठंडा रहता है।
4 )ज्यादा पानी पीना :-बहुत से लोग आप में से भी ऐसे होंगे जो सारा दिन पानी पीते रहते है चाहे उन्हें प्यास हो या न हो। शायद उन्हें किसी ने ये बोल दिया की जितना ज्यादा पानी पियोगे उतना ही फायदा होगा। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है की आप सारा दिन पानी ही पीते रहोगे ,अमृत भी ज्यादा मात्रा में जहर बन जाता है। तो आप उतना ही पानी पिए जितनी आपको प्यास है।
5 )खड़े होकर पानी पीना :-आजकल के लोग बहुत ज्यादा जल्दी में रहते है जिससे बैठ कर पानी पीना तो दूर बल्कि भागते भागते पानी पीते है। ये बहुत ही ज्यादा गलत तरीका होता है। जब हम खड़े होकर पानी पीते है तो हमारी किडनी इससे अच्छे से फ़िल्टर नहीं कर पाती। और अगर पानी सही से फ़िल्टर नहीं हुआ तो इससे बहुत सारी दिक्कत आ सकती है। इस्सलिये जितना हो सके आप बैठकर ही पानी को पिए।
दोस्तों ये थी वो कॉमन गलती जो बहुत सारे लोग करते है।
अब हम जानते है की पानी को कब कितना और कोनसे बर्तन में पीना चाहिए ?
1 )कब पिए ?:-दोस्तों जब भी आपका कुछ पिने का का मन करे तब पानी पिए। और एक समय ऐसा जब आपको पानी जरूर पीना होता है वो है सुबह समय। सुबह उठकर हमें बिना ब्रश या कुल्ला करे पानी पीना चाहिए।
2 )कितना पानी पिए ?:-दोस्तो किसी भी व्यक्ति को कितना पानी पीना चाहिए ये बहुत सारी बातों पर डिपेंड करता है जैसे की बॉडी का टाइप बॉडी का वजन उसके डेली रूटीन आदि। आमतौर पर देखा जाये तो एक दिन के अंदर 2 से 3 लीटर पानी काफी है।
3 )किस बर्तन में पिए ?:-वैसे तो पानी को किसी भी बर्तन में पिया जा सकता है। लेकिन माना जाता है की ताम्बे के बर्तन में रखा हुआ बासी पानी पीने से बहुत ज्यादा फायदे मिलते है। आप रात को ताम्बे के बर्तन में पानी को रख दे सुबह उठकर उसको पिए आपको बहुत अच्छे फायदे मिलेंगे।
Comments
Post a comment
Do not enter spam link in Comment Box