फ़ास्ट फ़ूड खाने के नुकसान
![]() |
फ़ास्ट फ़ूड खाने के नुकसान |
हेलो दोस्तों आज हम बात करने वाले है फ़ास्ट फ़ूड के बारे में इससे हमारी बॉडी के अंदर क्या बदलाव आते है। देखिए सबसे पहले तो आप ये जान लो की फ़ास्ट फ़ूड होता क्या है इसके अंदर क्या क्या पाया जाता है। फ़ास्ट फ़ूड अंदर पोषण देने वाली चीज़ की अक्सर कमी पायी जाती है। इस तरह के खाने में विटामिन ,प्रोटीन ,खनिज लवण की अक्सर कमी पायी जाती है। और इनके अंदर वसा से संबंधित कैलोरीज पायी जाती है। जिसको खाने की वजह से हमारी बॉडी के अंदर बहुत सारी प्रॉब्लम आनी शुरू हो जाती है। आज देश बर में फ़ास्ट फ़ूड खाने वालो की संख्या बढ़ती जा रही है। और फ़ास्ट फ़ूड के बढ़ते हुए स्तर को देखते हुए ये पता चलता है की बच्चों और बड़ो में स्वस्थ्य का लेवल गिरता जा रहा है।
आइये देखते है फ़ास्ट फ़ूड खाने से हमारे शरीर पर क्या क्या प्रभाव पड़ सकते है। :-
समरण शक्ति पर प्रभाव :-फ़ास्ट फ़ूड का ज्यादा उपयोग करने से इसका हमारे दिमाग पर बुरा प्रभाव पड़ता है। बहुत सारे शोध से दावा करते है की फ़ास्ट फ़ूड के सेवन से हमारे दिमाग में शुद्ध वसा होती है वह वसा बुरी वसा में बदल जाती है। और हमारे दिमाग को कमजोर करने लग जाते है।
दिल के रोग :-फ़ास्ट फ़ूड खाने से सचाई में दिल के रोग होने का खतरा बना रहता है। इस तरह के खाने के अंदर बहुत ज्यादा मात्रा में बुरा कोलेस्ट्रॉल या वसा पायी जाती है जो दिल के रोग होने के महत्वपूर्ण कारण पाए जाते है। इस तरह की वसा और कोलेस्ट्रॉल दिल रक्त वाहिनियों में जमा हो जाती है जिससे खतरा बढ़ जाता है।
मोटापा बढ़ता है :-फ़ास्ट फ़ूड का ज्यादा प्रयोग करने से हमारी बॉडी के अंदर वसा जमा होने लगती है जिससे हमारे अंदर मोटापा आ जाता है और मोटापा एक ऐसी बीमारी है जो ज्यादा हो जाने के बाद और दूसरी बिमारिओ को जन्म दे देता है।
ब्लड प्रेशर बिगड़ना :-फ़ास्ट फ़ूड खाने से हमारा ब्लड प्रेशर हाई होने लगता है। फ़ास्ट फ़ूड के अंदर बहुत मात्रा में सोडियम पाया जाता है और हमारी बॉडी के अंदर सोडियम की मात्रा बढ़ने से ब्लड प्रेशर हाई होता है जिसके कारण दिल के रोग या लकवा जैसी बीमारी होने का खतरा बन जाता है।
पाचन क्रिया बिगड़ती है :-फ़ास्ट फ़ूड बहुत ज्यादा खाने से हमारी पाचन क्रिया बिगड़ जाती है। फ़ास्ट फ़ूड बहुत तला हुआ होता है जिससे हमारे अंदर बहुत तेल जाता है जिससे हमें एसिडिटी होने लगती है। क्यूंकि जंक फ़ूड के अंदर फाइबर की कमी कमी होती है बहुत जरूरी होती है।
Comments
Post a comment
Do not enter spam link in Comment Box